बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, चार महिला जवान सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी हुए जख्मी

वैशाली में ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, चार महिला जवान सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी हुए जख्मी

VAISHALI : जिले में आज एक मामले की जांच करने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। जिसमें चार महिला और दो पुरुष पुलिसकर्मी शामिल है। इलाज के लिए सभी घायल पुलिसकर्मियों को महुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस घटना में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के भरतपुर सिंघाड़ा की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग में मामले में युवक की मौत के बाद दो पक्षों में मारपीट और हंगामा शुरू हो गया। इस मामले की जांच करने के लिए पुलिस पहुंची थी।

हालाँकि पुलिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। हालाँकि इस घटना के बाद गाँव में तनाव का माहौल है। जिसके मद्देनजर वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।




  

Suggested News