बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में प्रखंड मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर सीएचसी बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, सड़क जाम कर की जमकर नारेबाजी

नालंदा में प्रखंड मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर सीएचसी बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, सड़क जाम कर की जमकर नारेबाजी

NALANDA : जिले के परबलपुर प्रखंड मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने का विरोध लगातार जारी है। एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने बैठक कर अपना विरोध जताया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने आज बिहारशरीफ एकंगरसराय मार्ग को परबलपुर के समीप जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकारी नारेबाजी किया।


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि सोनचरी गांव के समीप जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। वह प्रखंड मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर है। वहाँ तक आने जाने का साधन भी नहीं है। इस कारण वहां तक जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जबकि आस पास इलाके में भी काफी जमीन है। जहां इसका निर्माण किया जा सकता है। लेकिन पदाधिकारी और कुछ बिचौलियों के कारण मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा की जब तक इसका निर्माण मुख्यालय के आस पास नहीं होगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे हिलसा एसडीओ सुधीर कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया।

उन्होंने बताया कि सोनचरी गांव के पास सरकारी जमीन उपलब्ध करायी गयी थी। इस कारण उसका निर्माण वहाँ किया जाने का प्रस्ताव दिया गया था। अगर लोगों को आपत्ति है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News