बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाला उड़ाही कराने गए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने किया पथराव, शिकारगंज थानेदार समेत कई घायल

नाला उड़ाही कराने गए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने किया पथराव, शिकारगंज थानेदार समेत कई घायल

MOTIHARI: मोतिहारी के शिकारगंज में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया है। बताया जा रहा है कि चिरैया सीओ के नेतृत्व में नाला उड़ाही कराने गए शिकारगंज पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव कर दिया। पथराव में थानाध्यक्ष समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि चिरैया सीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम एक नाले के उड़ाही के लिए गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने नाला उड़ाही का विरोध करते हुए पथराव कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

पुलिस ने इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। शिकारगंज थाना क्षेत्र के कठमालिया गांव की घटना है।


Suggested News