बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेत में काम करने गए ग्रामीणों पर गीदड़ ने किया हमला, तीन दर्जन से अधिक लोगों को किया घायल

खेत में काम करने गए ग्रामीणों पर गीदड़ ने किया हमला, तीन दर्जन से अधिक लोगों को किया घायल

KATIHAR : कटिहार में गीदड़ के काटने से लगभग 3 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गीदड़ को भी मार गिराया है।

बताया गया कि बारसोई थाना क्षेत्र के मौलाना पुर और अन्य कई गांव के इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लोग सुबह-सुबह खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान गीदड़(सियाल) हमला कर दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी हैं।आठ लोगों की हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्हें कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

आदमखोर गीदड़ को लोगों ने मारा

 वही आक्रोशित लोगों ने जान बचाने के दौरान गीदड़ को भी मार गिराया है। लोगों का कहना है कि इलाके में अक्सर इस तरह का खतरा बना रहता है।

Suggested News