बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विनेश फोगाट का पॉलिटिकल दांव, शंभु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में पहुंचीं महिला पहलवान, बोली- जिनके बिना कुछ भी संभव नहीं उन्हीं की नहीं सुन रही सरकार

विनेश फोगाट का पॉलिटिकल दांव, शंभु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में पहुंचीं महिला पहलवान, बोली- जिनके बिना कुछ भी संभव नहीं उन्हीं की नहीं सुन रही सरकार

DESK: लंबे समय से किसान शंभु बॉर्डर पर सरकार से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन के आज 200 दिन पूरा हो जाने पर शंभू व खन्नौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहलवान विनेश फोगाट भी किसानों के बीच पहुंची। मीडिया से बातचीत के क्रम में विनेश फोगाट ने कहा कि, किसान 200 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। फिर भी सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है।

उन्होंने कहा, "200 दिन हो गए हैं जब से वे यहां बैठे हैं। यह देखकर दुख होता है। वे सभी इस देश के नागरिक हैं। किसान देश को चलाते हैं। उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है, एथलीट भी नहीं - अगर वे हमें खाना नहीं खिलाएंगे, तो हम प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। कई बार हम असहाय होते हैं और कुछ नहीं कर पाते हैं, हम इतने बड़े स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन हम अपने परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाते हैं, भले ही हम उन्हें दुखी देखते हों। मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि उन्हें सुनना चाहिए। उन्होंने पिछली बार अपनी गलती स्वीकार की थी, उन्हें अपने वादे पूरे करने चाहिए। अगर लोग इस तरह सड़कों पर बैठे रहेंगे तो देश आगे नहीं बढ़ेगा...।"

उन्होंने कहा कि हमारा देश ऐसे उन्नति नहीं करेगा। अगर हम ऐसे ही सड़कों पर बैठे रहेंगे तो देश का ही नुक़सान होगा। किसानों का बड़ा दिल है इतना सब कुछ होने के बाद भी ये लोग आज भी लोगों को खाना दे रहे हैं। तो सरकार को भी बड़ा दिल दिखाना चाहिए और किसानों कि माँग को पूरा करना चाहिए।

कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने के सवाल पर विनेश ने कहा कि मुझे नहीं पता पॉलिटिक्स का। मुझे पॉलिटिक्स का इतना नॉलेज नहीं है। सच्चाई बता रही हूं कभी में इतना डीप में गई नहीं हूं। खेलों के बारे में पूछेंगे तो मैं बता सकती हूं, लेकिन हर जगह पर किसान हैं। अगर वो नाराज हैं तो उसका असर खिलाड़ियों पर भी होता है। विनेश के कांग्रेस की टिकट पर चरखी दादरी या जुलाना सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।

पटना से रितीक की रिपोर्ट

Suggested News