बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के मंत्री ने कसा तंज, बोले- खाली समय का सदुपयोग करने तेजस्वी जाते हैं दिल्ली

बिहार के मंत्री ने कसा तंज, बोले-  खाली समय का सदुपयोग करने तेजस्वी जाते हैं दिल्ली

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दिल्ली में संसद मार्च को लेकर बिहार सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा ने तंज कसा है। विनोद नारायण झा ने कहा कि तेजस्वी अपने खाली समय का सदुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को दिल्ली में मार्च करने से कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। दिल्ली में राजद को कोई जनाधार नहीं है। वहां जमानत भी नहीं बचता है।

विनोद नारायण झा ने कहा कि तेजस्वी पहले तय कर लें की वे बिहार की राजनीति करेंगे या केंद्र की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बार-बार दिल्ली जाते रहते हैं, वहां जाकर थोड़ा मनोरंजन कर लेंगे। तेजस्वी को कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

Suggested News