बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका गांधी को लेकर विनोद नारायण झा का बेतूका बयान, कहा- सुंदर चेहरों पर वोट नहीं मिलता

प्रियंका गांधी को लेकर विनोद नारायण झा का बेतूका बयान, कहा- सुंदर चेहरों पर वोट नहीं मिलता

पटना- प्रियंका गांधी को कांग्रेस में चुनाव से पहले नई कमान क्या मिली, विरोधियों ने अब लगातार प्रियंका गांधी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. 

चुनावी सरगर्मियों के बीच अबकी नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी को लेकर बेतुका बयान दिया है. विनोद नारायण झा ने कहा है कि प्रियंका गांधी नौसिखुआ हैं. उनको राजनीति की कोई जानकारी नहीं है.विनोद नारायण झा ने सारी हदों का पार करते हुए यहां तक कह डाला कि कांग्रेस गलतफहमी में है, कांग्रेस समझ ले कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलता है.

इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने से उत्तर प्रदेश में भाजपा को ‘लाभ' होगा. उन्होंने दावा किया कि इस कदम का उद्देश्य वोटों के बंटवारे से ‘सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती देना है.' सुशील मोदी ने कटाक्ष किया कि उनकी नियुक्ति से उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के घोटाले ‘केंद्र-बिंदु' पर आ जाएंगे, जिससे राजग का फायदा होगा.    

Suggested News