बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू प्रसाद के निजी सचिव रह चुके विनोद श्रीवास्तव को मिली नयी जिम्मेवारी, राजद के बनाये गए प्रदेश उपाध्यक्ष

लालू प्रसाद के निजी सचिव रह चुके विनोद श्रीवास्तव को मिली नयी जिम्मेवारी, राजद के बनाये गए प्रदेश उपाध्यक्ष

PATNA ; संगठन को मजबूत बनाने के लिए राजद की ओर से कवायद तेज कर दी गयी. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद श्रीवास्तव को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. 

इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि विनोद श्रीवास्तव मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार रह चुके हैं. लालू प्रसाद के रेल मंत्रित्व काल में उनके निजी सचिव थे. 

आज पार्टी के राज्य कार्यालय में  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं  की उपस्थिति में जगदानन्द सिंह द्वारा उन्हें मनोनयन पत्र सौपा गया. श्रीवास्तव के मनोनयन पर पार्टी के अनेक नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  उन्हें बधाई दिया है. 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट  

Suggested News