बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षा विभाग में अगले 2 सालों तक काम करते रहेंगे विनोदानंद झा,नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर

शिक्षा विभाग में अगले 2 सालों तक काम करते रहेंगे विनोदानंद झा,नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर

पटनाः शिक्षा विभाग में उपनिदेशक (शोध व प्रशिक्षण) तथा विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर कार्यरत विनोदानंद झा अगले 2 सालों तक शिक्षा विभाग में काम करते रहेंगे।इस संबंध में आज नीतीश कैबिनेट ने मुहर लगा दी है.विनोदानंद झा 31 मई, 2020 को सेवानिवृत हो रहे हैं.इनका संविदा पर नियोजन दो वर्षों के लिए (एक जून 2020 से 31 मई, 2022 तक) किया गया है। 

गौरतलब है कि विनोदानंद झा राज्य के विभिन्न जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां निभाई है। वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव पद पर भी कार्यरत रहे हैं। 

बिहार सरकार द्वारा लिये गए इस फैसले का स्वागत करते हुए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने कहा कि शिक्षाविद् विनोदानंद झा का राज्य के शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान रहा है. हम आशा करते हैं कि उनके आगे का कार्यकाल भी राज्य के शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Suggested News