बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करना तीन युवकों को पड़ा महंगा, दर्ज हुआ एफआईआर

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करना तीन युवकों को पड़ा महंगा, दर्ज हुआ एफआईआर

Ranchi  : होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करना रांची के तीन युवकों को महंगा पड़ गया। तीनों के खिलाफ प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

दरअसल कोरोनावायरस के संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में दूसरे राज्य से झारखंड में प्रवेश करने वाले लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश है। कोरोना संक्रमण के  रोकथाम के लिए गठित क्वारेंटाइन मैनेजमेंट सेल रांची शहर में प्रवेश करने वाले यात्रियों के होम क्वॉरेंटाइन की जांच कर रही है। 

इसी कड़ी में पुंदाग थाना क्षेत्र के रहनेवाले तीन युवक आशीष कुमार महतो, अमन शर्मा और अमन गुप्ता को दूसरे राज्य से आने को लेकर इनके दिए गए पते रोड नंबर 3, इलाही नगर, दीपाटोली, पुंदाग में 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था।

बताया जा रहा है कि आज जब इन तीनों द्वारा दिये गये पते पर क्वारेंटाइन मैनेजमेंट सेल की टीम जांच करने पहुंची तो तीनों होम क्वारेंटाइन से गायब पाए गये। जिसके बाद होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था, रांची अखिलेश सिन्हा द्वारा सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

रांची से मो.मोइजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News