बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अग्निपथ पर भड़की हिंसा : पूरे बिहार में पुलिस ने 250 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, तीन दिनों में 718 अराजक तत्व अरेस्ट

अग्निपथ पर भड़की हिंसा : पूरे बिहार में पुलिस ने 250 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, तीन दिनों में 718 अराजक तत्व अरेस्ट

पटना. केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार सहित कई प्रदेशों में उग्र प्रदर्शन हो रहा है। विरोध में आज बिहार बंद किया गया। इस दौरान शनिवार को रेलवे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ राज्य की पुलिस ने पूरे प्रदेश में 25 एफआईआर दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने मामले में 250 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 16, 17 और 18 जून को उग्र प्रदर्शन के मामले में पूरे प्रदेश में 138 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। साथ ही इस दौरान कुल 718 अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियोग्राफी  में अराजक तत्वों तथा हिंसा करने वालों की पहचान की जा रही है।

अनुसंधान के क्रम में हिंसा करने वालों की पहचान होने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा आम जनता तथा सभी छात्रों से शांति बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की गयी है। किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी के बहकावे में नहीं आने की भी अपील की गयी है। 

Suggested News