बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोहरदगा में हालात सामान्य बनाने में जुटा प्रशासन, कल से खुलेंगे सभी सरकारी कार्यालय, कर्फ्यू जारी

लोहरदगा में हालात सामान्य बनाने में जुटा प्रशासन, कल से खुलेंगे सभी सरकारी कार्यालय, कर्फ्यू जारी

LOHARDAGA: लोहरदगा जिले में प्रशासन जनजीवन को सामान्य बनाने में लगा है। लोहरदगा के आईजी नवीन कुमार सिंह ने कहा है कि कल से सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य रही तो शनिवार से सभी कॉलेज और स्कूल खुलेंगे। उन्होंने कहा कि लोहरदगा में कर्फ्यू अभी जारी है।

गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों के सहयोग से जनजीवन को पटरी पर लाया जा रहा है।  पुलिस प्रशासन लगातार समीक्षा बैठक के माध्यम से हालात को सामान्य बनाने में लगी हुई है। इसी क्रम में गुरुवार को कुल 6 घंटे की कर्फ्यू में ढील प्रदान की गई है।

 जिसमें सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। इस दौरान लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए घर से बाहर निकलने की इजाजत मिली।


Suggested News