बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अग्निपथ को लेकर उपद्रव : एएसपी ने कहा- पालीगंज में कोचिंग संस्थाओं ने भड़कायी हिंसा, पुलिस गाड़ी में लगायी गयी आग

अग्निपथ को लेकर उपद्रव : एएसपी ने कहा- पालीगंज में कोचिंग संस्थाओं ने भड़कायी हिंसा, पुलिस गाड़ी में लगायी गयी आग

पटना. पालीगंज अनुमंडल में अग्निपथ योजना के तहत होने वाली सेना भर्ती बहाली में उपद्रव भड़काने का आरोप कोचिंग संस्थाओं पर लगा है। पुलिस ने अब पालीगंज अनुमंडल के सभी कोचिंग संस्थाओं को मंगलवार तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने कोचिंग संस्थाओं को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने का भी मन बना रही है। पुलिस ने अब तक उपद्रव फैलाने के आरोप में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि 100 लोगों की पहचान करने का दावा पुलिस कर रही है।

बताते चलें कि अग्निपथ योजना सेना भर्ती बहाली को लेकर पालीगंज अनुमंडल में भी छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की थी। गुस्साए छात्रों ने पुलिस की दो जिप्सी एवं एक सरकारी बस में आग लगाने के बाद कई निजी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गयी थी। इतना ही नहीं छात्रों ने थाने में घुसकर जमकर पथराव किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। निर्वाचन शाखा में आग लगा दी गई थी। इसके कारण निर्वाचन शाखा के कई महत्वपूर्ण कागजात और महत्वपूर्ण सामान जलकर राख हो गए थे।

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अवधेश दीक्षित ने मामले की गहराई से छानबीन करने के बाद इसका मुख्य कारण कोचिंग संस्थाओं को बताया है। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए रविवार को पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अवधेश दीक्षित ने कहा कि छात्रों को भड़काने का काम कोचिंग संस्थाओं ने किया है और अब कोचिंग संस्थाओं पर भी इसके खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बताया कि उपद्रव फैलाने वाले 50 से अधिक लोगों को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि 100 लोगों की पहचान उपद्रवी के रूप में की गई है।

Suggested News