बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, एक की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, एक की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी

BHAGALPUR : जिले के कहलगांव के रसलपुर में दो गुटों के बीच जमकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है, जिसमें एक की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रसलपुर थाना के अलावा आसपास के छह थाने की पुलिस पहुंचकर विधि व्यवस्था को कंट्रोल करने की कोशिश में जुटी हैं। 

बता दें कि यहां वर्षों से दो गुटों में समय-समय पर गोलीबारी और मारपीट की घटना होती रही है। जिसमें अब तक 3 लोगों की हत्या भी हो चुकी है। बरसों बाद फिर से दो गुटों में झड़प हुई और एक की मौत हो गयी है। 

घटना को लेकर इलाके में भय का माहौल बन गया है। आसपास की सभी दुकानें बंद हो गयी है। मृतक के परिजनों ने एकचारी महागामा पथ को जाम कर हत्यारे को  गिरफ्तार करने की मांग किया है। हालाँकि पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News