PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका सहम उठा है। जानकारी के अनुसार दो लोगों के बीच खूनी नोकझोक हुआ है।
दरअसल, मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पोल्शन रोड का है। बताया जा रहा कि, मामला घायल कामेश्वर राय, बेटा विकाश और उसका दोस्त दीपक से जुड़ा है। जो नकटा दियारा इलाके में श्राद्ध भोज कर रहे थे। इस दौरान पास के ही रहने वाले कुछ लोगों ने नोकझोक के बाद तीनों पर गोलियां चलाई है। जिसमें कामेश्वर राय के बांह में, बेटा विकाश के सीने में और दोस्त दीपक के पैर में गोली लगी है।
वहीं उस दौरान श्राद्ध भोज के पंडाल में भगदड़ मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएमचीएच में भर्ती कराया है। फिलहाल विकाश की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार विवाद में दर्जनों राऊंड गोलियाँ चली है।
जानकारी के अनुसार कर्मेश्वर राय के पिता का श्राद्ध भोज नकटा दियारा में शनिवार को था। जिसमें पूरा परिवार पहुंचा था। जहां गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने वर्षो से चली आ रही रंजिश में गोलियां बरसाई है। फिलहाल दीघा थाना की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।