बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आपसी घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

आपसी घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

BANKA : चांदन प्रखंड अंतर्गत चांदन थाना क्षेत्र के बियाही मोड़ के समीप परही गांव में एक पुरानी जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में गुरुवार की देर रात हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल हत्या की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

इस हत्या की घटना को लेकर  चांदन पुलिस ने बताया कि गांव के जीवलाल यादव तथा डमरुधर यादव के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर चांदन थाना परिसर में गत शनिवार 23 जुलाई को लगाए गए जनता दरबार में भूमि विवाद निपटारा के लिए आवेदन दिया गया था। जिसे अंचला अधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने अगले शनिवार को सुनवाई होने की बात कही गई थी। इसी बीच गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे के आसपास हिंसक झड़प का रूप ले लिया। झड़प में दोनों पक्ष से लोग हथियारों से लैस होकर आमने-सामने भीड़ गए। मारपीट के क्रम में  डमरुधर यादव का पक्ष कमजोर पड़ गया। जिससे  इस पक्ष के कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें डमरुधर यादव भी शामिल थे। 

घटना की सूचना मिलते ही चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार सभी घायलों को चांदन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन घायल डमरूधर यादव को गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक देवघर में डमरुधर यादव की देर रात करीब 11:00 बजे के आसपास मौत हो गई।  डमरुधर यादव सिलजोरी पंचायत के पूर्व मुखिया कैलु यादव के पुत्र थे। इधर मृतक के पुत्र शिव प्रकाश यादव ने बताया उसके पिता को जमीन विवाद में गोतिया के लोगों ने ही पीट पीट कर मार डाला। जिसे देवघर झारखंड पुलिस ने मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।

पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही डीएसपी प्रेमचंद्र सिंह ने भी मौके का मुआयना कर मामले की जांच पड़ताल की। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मामले में शुक्रवार की सुबह तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत मिलने पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना से आहत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अब देखना है चांदन पुलिस इस घटना को किस तरह आगे की कार्रवाई करती है।

Suggested News