बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीमा बंटवारे को लेकर किन्नरों के बीच हो चुकी है हिंसक झड़प, अब एसपी से मिलकर लगायी गुहार

सीमा बंटवारे को लेकर किन्नरों के बीच हो चुकी है हिंसक झड़प, अब एसपी से मिलकर लगायी गुहार

UP DESK : आम तौर पर किन्नर समुदाय के लोग आम लोगों के बधाईयाँ और उपहार लेकर अपने जीवन का गुजर बसर करते हैं। घर में नवजात शिशु के जन्म का मौका हो या शादी विवाह का, किन्नर समुदाय के लोग मौके पर पहुँचते हैं और नाच गाकर लोगों से बधाईयाँ मांगते हैं। हालाँकि शहर में किन्नरों ने कई गुट के होने के बावजूद उनके बीच कम ही विवाद देखने के मिलता है। 

लेकिन आजमगढ़ में किन्नरों के दो गुट का विवाद सड़क पर आ गया है। विवाद का समाधान न होने से अब यह मामला SP के पास पहुंच गया है। किन्नरों ने SP से मिलकर सीमा बंटवारे की गुहार लगाई है। इससे पहले किन्नरों के दो गुट में कई बार मारपीट हो चुकी है। कुछ वर्ष पूर्व किन्नरों के विवाद में एक की गोली मारकर हत्या भी हो चुकी है। शहर में कब्जे को लेकर जो तथ्य सामने आ रहे हैं। उससे समझा जा सकता है कि जिला मुख्यालय में कमाई अधिक होती है। यही कारण है कि दोनों पक्ष आए दिन टकराते रहते हैं।

बता दें की आजमगढ़ में किन्नरों के दो गुट देवगांव की रेखा प्रधान और शब्बो के हैं। रेखा देवगांव क्षेत्र में पूर्व प्रधान रह चुकी है। दोनों पक्ष आजमगढ़ के कई इलाकों पर अपने कब्जे का दावा करते हैं। सबसे ज्यादा विवाद आजमगढ़ शहर को लेकर है जो दोनों पक्ष अपना ही चाहते हैं। जबकि एक पक्ष के शब्बो व गुड़िया के नेतृत्व में किन्नरों ने SP कार्यालय पहुंचकर कहा कि बार-बार के विवाद से निपटारे के लिए मुकम्मल व्यवस्था की जाए। पहले विवाद होते थे तो आपस में बैठकर उनका निपटारा कर लिया जाता था। अब विवाद शुरू हो गया। किन्नरों के किसी गंभीर घटना से होने से पहले पुलिस से मामले का निपटारा करने की पहल करने की मांग की है। उन्होंने कहा है की यदि इस मामले का निपटारा पुलिस की तरफ से नहीं कराया गया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। पुलिस ऑफिस विवाद पहुंचने के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


Suggested News