बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ मुखिया की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने दी श्रद्धांजलि

वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ मुखिया की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के खजूरी निवासी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ मुखिया  का आज सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। पटना स्थित पार्टी प्रधान कार्यालय पर पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


वहीँ पूर्व मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी से निपटने का प्रार्थना किया। मुकेश सहनी ने कहा बैधनाथ मुखिया पार्टी के समर्पित नेता थे। उन्होंने पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुँचाने के लिए जी-जान लगाकर मेहनत किया। 

विकासशील इन्सान पार्टी उनके कड़ी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण को नहीं भूल पायेगी। वहीँ मुकेश सहनी ने कहा की बैधनाथ मुखिया पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत बने रहेंगे।

देब्नाशु प्रभात की रिपोर्ट  

Suggested News