बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी मतदाताओं का आभार जताने जाएंगे कुढ़नी, बांटेंगे लड्डू

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी मतदाताओं का आभार जताने जाएंगे कुढ़नी, बांटेंगे लड्डू

पटना. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी शनिवार को मतदाताओं का आभार जताने कुढ़नी जाएंगे। इस क्रम में वे बाबा केवल महाराज मंदिर भी जाएंगे और पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेंगे। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार को कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में भले ही हमारी हार हुई हो, लेकिन हमारे कार्यकर्ता हतोत्साहित नहीं है।

उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी ही संघर्ष के लिए बनी है और आगे भी संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों के लिए पार्टी ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में वीआईपी तीसरे नंबर पर रहते हुए करीब 10 हजार मत हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को पार्टी प्रमुख और पूर्व मंत्री सहनी कुढ़नी जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वे पहले बाबा केवल महाराज मंदिर जाएंगे, जहां पूजा अर्चना कर कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वे इस चुनाव में जनता के मिले आशीर्वाद के लिए आभार जताने जनता से मिलेंगे। उन्होंने कहा इस दौरान वीआईपी कार्यकर्ता लोगों के बीच लड्डू बांटकर जश्न मनाएंगे।

Suggested News