बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मांझी के बाद अब मुकेश सहनी ने भी दिया अल्टीमेटम, बोले- कोऑर्डिनेशन कमिटी नहीं बनी महागठबंधन से हो जाएंगे बाहर

मांझी के बाद अब मुकेश सहनी ने भी दिया अल्टीमेटम, बोले- कोऑर्डिनेशन कमिटी नहीं बनी महागठबंधन से हो जाएंगे बाहर

PATNA: बिहार महागठबंधन में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बाद अब वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी महागठबंधन को अल्टीमेटम दे दिया है। मुकेश सहनी ने कहा कि अगर कोऑर्डिनेशन कमिटी नहीं बनती है तो वे भी महागठबंधन से बाहर हो जाएंगे।

पटना में जीतनराम मांझी से मुलाकात के बाद मुकेश सहनी ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग जायज हैं। इस मामले में वे जीतनराम मांझी के साथ हैं। उन्होंने जल्द कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग की है।

मुकेश सहनी ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी नहीं बनने के कारण लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हुई थी। महागठबंधन में सीट तय करने में ही सारा समय निकल गया था। जिसके कारण हमलोग जीरो पर आउट हो गए थे।

मुकेश सहनी ने कहा कि जीतनराम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा और कांग्रेस भी चाहती है कि महागठबंधन में कोऑर्डिनेशन कमिटी बने। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोऑर्डिनेशन कमिटी नहीं बनती है तो वो भी महागठबंधन से बाहर हो जाएंगे।


Suggested News