बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी से विकासशील इंसान पार्टी के उम्‍मीदवार बद्री पूर्वे ने लिया राहुल गांधी से आशीर्वाद

मधुबनी से विकासशील इंसान पार्टी के उम्‍मीदवार बद्री पूर्वे ने लिया राहुल गांधी से आशीर्वाद

News4Nation : महागठबंधन की ओर से समस्‍तीपुर में आयोजित विशाल रैली में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी के उम्‍मीदवार बद्री पूर्वे को मंच पर आशीर्वाद दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने बद्री पूर्वे की जीत की कामना की और पूरी मजबूती से महागठबंधन को बिहार में जीत दिलाने संकल्‍प भी दिलाया।

बाद में बद्री पूर्वे ने कहा कि बिहार और देश ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इसलिए किसान, युवा, महिला विरोधी मोदी सरकार का बोरिया बिस्तर बांधकर रवाना होने का समय आ गया है। उन्‍होंने कहा कि आज देश में संविधान बचाने की लड़ाई है, जिसकी अगुआई श्री राहुल गांधी कर रहे हैं। उनके नेतृत्‍व में महागठबंधन एक- एक किसान के लिए, महिलाओं के अधिकारों के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए और देश के हर एक एक इंसान के बेहतर भविष्य के लिए काम करेगी।

पूर्वे ने कहा कि महागठबंधन मधुबनी लोकसभा सीट पर पूरी मजबूती और दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। मधुबनी की जनता ने भी जुमलेबाज मोदी सरकार को इस बार सबक सिखाने का मन बना लिया है। बिहार की सभी 40 सीटों महागठबंधन की जीत तय है। बिहार महागठबंधन के साथ्‍ज्ञ महापरिवर्तन की ओर बढ़ रहा है।

Suggested News