बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में मचे सियासी भूचाल पर वीआईपी ने कसा तंज, कहा महाराष्ट्र जैसी चाल दोहराना चाह रही थी भाजपा

बिहार में मचे सियासी भूचाल पर वीआईपी ने कसा तंज, कहा महाराष्ट्र जैसी चाल दोहराना चाह रही थी भाजपा

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने सोमवार को राज्य में उत्पन्न राजनीतिक हलचल के बीच भाजपा पर बेरोजगारी को लेकर जोरदार निशाना साधा है। 


तेज राजनीतिक घटनाक्रम के वीआईपी के देव ज्योति ने कहा कि चुनाव के दौरान 10 लाख लोगो को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा अब तक राज्य में युवाओं को छलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को बेरोजगार रखने वाली भाजपा अब बिहार में खुद बेरोजगार होने वाली है।

उन्होंने कहा कि वीआईपी के चार विधायकों को तोड़ कर भाजपा खुशफहमी में थी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब बिहार में महाराष्ट्र की चाल दोहराना चाह रही थी, लेकिन भाजपा को इसका एहसास नहीं था की यह बिहार है, यहां भाजपा की दाल नहीं गलने वाली है।

देब्नाशु प्रभात की रिपोर्ट 

Suggested News