बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शरजिल इमाम को बताया गद्दार, बोले- कैसे मान लूं उसका खून है यहां की मिट्टी में..

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शरजिल इमाम को बताया गद्दार, बोले- कैसे मान लूं उसका खून है यहां की मिट्टी में..

PATNA: जेएनयू छात्र शरजिल इमाम के असम को भारत से अलग करने के भड़काऊ बयान पर राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता ग‍िर‍िराज सिंह इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ग‍िर‍िराज सिंह ने शरजिल को 'गद्दार' करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि इन गद्दारों की बात सुनकर कैसे मान लूं कि इनका खून शामिल है यहाँ की मिट्टी में?

ग‍िर‍िराज सिंह ने ट्वीट में लिखा- यह कहते हैं सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में..किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है। इन गद्दारों की बात सुनकर कैसे मान लूं की इनका खून शामिल है, यहाँ की मिट्टी में? कह रहा है असम को काट कर हिंदुस्तान से अलग कर देंगे।

इससे पहले 'असम को भारत से अलग कर देंगे' वाले शरजिल इमाम के वायरल विडियो पर बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने उस विडियो को शाहीन बाग का बताते हुए दावा किया था कि वहां भारत के टुकड़े करने की साजिश रची जा रही है। संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार की बातें शाहीन बाग में हो रही है उसे दिशाहीन बाग कहना चाहिए, दिशाहीन बाग क्या तौहीन बाग कहना चाहिए। संबित पात्रा ने कहा कि ये हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता को तौहीन के रूप देखता है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता को खत्म करने के लिए यहां साजिश रची जा रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि इस भाषण में जिस तरह की देशद्रोह की बात की गई है वो चिंताजनक है। संबित पात्रा ने कहा कि इस वीडियो में कहा गया है कि असम को इंडिया से काटने की जिम्मेदारी हमारी है। संबित पात्रा ने कहा, "शाहीन बाग और शाहीन बाग में जो सोच है उस सोच की जिम्मेदारी है कि किस प्रकार भारत को टुकड़े-टुकड़े करके बांटना है...और असम और पूर्वोत्तर को पूरी तरह से नॉर्थ इंडिया से अलग कर देना है." संबित पात्रा ने कहा कि ये किस तरह की साजिश है। ये पूरी तरह से इंडिया को बर्बाद करने के लिए षड़यंत्र रचा गया है। संबित पात्रा ने कहा कि ये खुले तौर पर जिहाद का आह्वान है और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आखिर ये लोग क्यों चाहते हैं कि देश की सेना असम नहीं पहुंचे।

क्या है मामला
 बता दें कि सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है। विडियो में दिख रहे शख्स जेएनयू का छात्र शरजिल इमाम बताया जा रहा है। इस विडियो में वह पूर्वोत्तर और असम को भारत के नक्शे से मिटाने की बात कर रहा है। विडियो वायरल होने के बाद असम सरकार भी ऐक्शन में है। असम के मंत्री हेमंत बिस्वा ने कहा कि शाहीन बाग प्रदर्शन के मुख्य आयोजक सर्जिल ने कहा कि असम को बाकी भारत से काट देंगे। राज्य सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।


Suggested News