बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विष्णु और बुद्ध के नाम पर हो दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण, कांग्रेस पार्टी ने की मांग

विष्णु और बुद्ध के नाम पर हो दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण, कांग्रेस पार्टी ने की मांग

GAYA : कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण विष्णु - बुद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय करने की मांग को लेकर संघर्ष का ऐलान किया है. विदित हो कि बिहार में केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण गया में कराने हेतु संघर्ष समिति के बैनर तले लम्बा संघर्ष चलने के बाद गया में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं मोतिहारी में उत्तर बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण की स्वीकृति हुई है. 

मोतिहारी ( चंपारण ) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आंदोलन की भूमि होने के कारण उत्तर बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय कर दिया गया. लेकिन मोक्ष एवं ज्ञान की धरती विश्व विख्यात गया - बोधगया जो भगवान विष्णु एवं बुद्ध की स्थली है. इसलिए दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण विष्णु - बुद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय करने की नितांत आवश्यकता है. 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, पूर्व पार्षद शशि किशोर शिशु, बिहार प्रदेश कांग्रेस चितिक्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ हामिद हुसैन, युगल किशोर सिंह,विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी,  शिव कुमार चौरसिया, राजेश्वर पासवान सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, श्रीकांत शर्मा, बृजमोहन शर्मा, प्रो मुंद्रिका सिंह, प्रो अरुण कुमार प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्व की भांति पहल कर गया जिला के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र, युवा के सहयोग से संघर्ष समिति बना कर गया, पटना से दिल्ली तक संघर्ष चला कर विष्णु - बुद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय पंचानपुर, टिकारी, गया कराएगी. साथ ही स्थापना काल के समय की गई घोषणा के अनुसार इसके वृहद कैंपस में राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल, इंजीनियरिग कॉलेज एवं  केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की भी  मांग की जाएगी.उपस्थित नेताओ ने कहा कि फिर अगले रविवार को संघर्ष समिति के गठन हेतु विस्तारित बैठक होगी. 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News