बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्व पर्यटन दिवस पर बिहार के कलाकार दिल्ली में देंगे दमदार प्रस्तुति

विश्व पर्यटन दिवस पर बिहार के कलाकार दिल्ली में देंगे दमदार प्रस्तुति

पटना: विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली में होनेवाले साप्ताहिक कार्यक्रम में बिहार की सांस्कृतिक विरासत व रीति रिवाज की दमदार प्रस्तुति के लिये परम्परा फाउंडेशन को चयनित किया गया है। 25 सितंबर को परम्परा फाउंडेशन के कलाकारों की टीम फिर से अपना जलवा बिखेरेगी।

बिहार सरकार के द्वारा परम्परा फाउंडेशन का चयन

विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली में होनेवाले साप्ताहिक कार्यक्रम में बिहार की सांस्कृतिक विरासत व रीति रिवाज की दमदार प्रस्तुति के लिये कला सांस्कृतिक विभाग बिहार सरकार के द्वारा परम्परा फाउंडेशन का चयन किया गया है। गौरतलब है कि भारत पर्व के अवसर पर बिहार की संस्कृति एवम रीति रिवाज से सम्बंधित लोकनाट्य कार्यक्रम की सफल प्रस्तुति भी परम्परा फाउंडेशन के द्वारा दिल्ली में किया गया था।

अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में 25 सदस्यीय सांस्कृतिक दल जाएगा दिल्ली
 

 अब विश्व पर्यटन पर्व के अवसर पर राजपथ लॉन नई दिल्ली में 25 सितंबर को परम्परा फाउंडेशन के कलाकारों की टीम फिर से अपना जलवा बिखेरेगी। बिहार सांस्कृतिक विरासत व रीति रिवाज से संबंधित कार्यक्रम लोकरंग बिहार के तहत लोकनृत्य झिझिया, झूमर, चौमासा, विवाह संस्कार आदि से सम्बंधित कार्यक्रमों का प्रदर्शन परम्परा फाउंडेशन के संस्थापक सचिव अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा। बता दें कि परम्परा फाउंडेशन का 25 सदस्यीय सांस्कृतिक दल अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में 24 सितम्बर की शाम दिल्ली के लिये रवाना होगा।

Suggested News