बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म

Nalanda: जिले से विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला। मामला दीपनगर थाना इलाके का है जहाँ एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म किया गया. पीड़ित महिला और आरोपी पहले से एक दूसरे को जानते थे। आरोपी महिला को नशीली दवा मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पीलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने महिला थाना में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें नवादा जिला निवासी युवक को आरोपित किया गया है।

घटना के दिन महिला घर में अकेली थी। पति अपने काम से बाहर थे। उसी दौरान महिला के मायके के जान पहचान का एक युवक आया। युवक का अक्सर आना-जाना था, इस कारण विवाहिता को उसकी नीयत पर किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। महिला ने युवक को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी जिसके बाद युवक महिला से भी कोल्ड ड्रिंक पीने की जिद करने लगा। तब विवाहिता अपने लिए भी ग्लास में कोल्ड ड्रिंक लाई। मौका देख युवक ने पानी की मांग की। विवाहिता किचन से पानी लाने गई। उसी दौरान युवक ने ड्रिंक में नशीली दवा मिला दी। 

दवा असर करने पर विवाहिता बेहोश हो गयी। कुकृत्य को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। दवा का असर कम होने पर महिला सामान्य स्थिति में आई और पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। दंपति लोकलाज के डर से कई दिनों से चुप्पी साधे थे। इसके बाद दंपति ने बदमाश युवक को सजा दिलाने का मन बनाया और घटना की एफआईआर दर्ज कराई। थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुट गई है।

Suggested News