बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला विवाहिता का शव, शनिवार से थी लापता

बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला विवाहिता का शव, शनिवार से थी लापता

मसौढ़ी। सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के चिकसी गांव के पास पुनपुन नदी के पास क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव की भगवानगंज पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान राधिका पति मंटू कुमार के रूप में की गई है। बताया गया कि वह चार दिन पहले शनिवार से लापता थी और उसके पिता ने थाने में ससुरालवालों पर उसकी हत्या के बाद शव को गायब करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से महिला की तलाश की जा रही थी।  

मामले में महिला के पिता सतेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री राधिका की शादी 2009 में खरौना निवासी मंटू कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ सालों के बाद उसे प्रताड़ित कर मारपीट की जाने लगी। इधर रविवार की शाम खरौना गांव के कुछ ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि उसके पुत्री की मौत हो चुकी है। सूचना पर जब पुत्री के ससुराल गया तो वहाँ राधिका गायब थी और उसके ससुराल वाले भी फरार थे। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पुत्री को एक ऑटो में लाद कर ले जाते देखा गया है। जिसके बाद थाने में इसकी शिकायत दर्ज किया गया था।

कई टुकड़ों में मिला शव

सिंगोड़ी थाना के चिकसी गांव के पास, जहां से शव बरामद किया गया है। उसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। हत्यारों ने महिला के शव को कई टूकड़े कर दिए थे। शरीर के अंतड़ियां जमीन पर बिखड़ी हुई थी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि विवाहिता के परिवार की सोच किस तरह की रही होगी। 12 साल तक ससुराल की सेवा करनेवाली राधिका को यह उम्मीद भी नहीं होगी कि उसे ऐसी दर्दनाक मौत मिलेगी।

पति की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया है और पति मंटू कुमार की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही सारे हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Suggested News