बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय मंच पर दरभंगा के विवेक को भारतीय शौर्य सम्मान के साथ गांधी शांतिदूत सम्मान 2021 से किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय मंच पर दरभंगा के विवेक को भारतीय शौर्य सम्मान के साथ गांधी शांतिदूत सम्मान 2021 से किया गया सम्मानित

DARBHANGA : मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के तत्वाधान में विश्व मानवाधिकार दिवस के शुभअवसर पर पटना के लेमन ट्री प्रीमियर होटल  में  गांधी शांति दूत सम्मान 2021 का आयोजन किया गया। देश के कई राज्यों से समाज के प्रति समर्पित कई समाजसेवी ईकट्ठा हुए जिनमें से पंजाब, वेस्ट बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तरांचल, हरियाणा, आसाम, गोवा इत्यादि सहित बिहार के भी चुनिंदा समाजसेवियों को गांधी शांति दूत सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार काम करने के कारण दरभंगा के विवेक कुमार चौधरी को भी मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय की तरफ से श्रम संसाधन मंत्रालय के माननीय मंत्री  जीवेश कुमार ने भारतीय शौर्य सम्मान एवं गांधी शांतिदूत सम्मान 2021 राष्ट्रीय अवार्ड टाइटल से सम्मानित किया।

 भारतीय शौर्य सम्मान एवं गांधी शांति दूत सम्मान पाकर विवेक चौधरी ने कहा कि मैं अभिभूत हूं निश्चित ही ऐसे राष्ट्रीय अवार्ड पाने के बाद हम प्रोत्साहित होते हैं। एक समाजसेवी के रूप में हमारा काम है समाज की बेहतरी के लिए दिन रात लगे रहना जब कभी भी उसका सकारात्मक परिणाम आता है तो हम में ऊर्जा का संचार होता है। इस सम्मान के लिए चयन करने को लेके विवेक चौधरी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रोहित कुमार सिंह  का आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता के रूप में शामिल  पत्रकार संतोष कुमार सिंह ने भी समाजसेवियों की स्थितियों को लेकर कई बेहतरीन बातें कहीं।  मंत्री ने भी कहा कि समाजसेवी के कारण ही देश में आरटीआई जैसे कई कानून लागू हो पाए जो जन कल्याण से सीधे जुड़े हुए हैं ।

 रोहित कुमार सिंह ने कहा की विवेक कुमार चौधरी  रक्तवीर होने के साथ साथ उन्होंने लगातार समाजसेवा में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है और मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के बैनर के तले उन्होंने दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अंतर्गत स्तनपान केंद्र बनाने से लेकर कोरोना के समय व्यापक रूप से राशन वितरण में तथा बालकारावास में बच्चों के बीच कपड़े मिठाई तथा उनके जरूरी के सामग्री को पूरा करने में भी बेहतरीन भूमिका निभाया है। जीबेश कुमार ने भी एक बेहतरीन समाजसेवी के रूप में विवेक कुमार चौधरी  के काम को राष्ट्रीय मंच पर सराहा।

Suggested News