पटना में क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई थी विवेक की हत्या, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : क्रिकेट खेलने के विवाद में हुए हत्या का पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना बीते 11 अक्टूबर की है। पुलिस की ओर से बताया गया की गाँधी मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान सौरभ,आदर्श और उसके 6 अज्ञात दोस्तो के साथ विवेक का झगड़ा हुआ था। जिसमें 17 अक्टूबर को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बापू नगर मंदिरी स्थित आवास में युवक विवेक कुमार को गोली मारी गई थी।
इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए एक देसी पिस्टल, मैगजीन लोडेड 3 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा को बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी सेंट्रल अम्बरीश राहुल ने बताया कि हत्या के पीछे की मुख्य वजह खेल में विवाद का है। जिसमें इरादतन हत्या किया गया है। फिलहाल पुलिस पकड़ में आये अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।
बताते चलें की 22 वर्षीय विवेक पटना में रहकर पढाई करता था। क्रिकेट में हुए विवाद को लेकर उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से छापेमारी में जुटी थी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर चुकी थी।
पटना से अनिल की रिपोर्ट