बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विवेका पहलवान पर जल्द ही गिर सकती है गाज, एके-47 के साथ वीडियो बनाने वाले मामले में दर्ज हो सकता है केस

विवेका पहलवान पर जल्द ही गिर सकती है गाज, एके-47 के साथ वीडियो बनाने वाले मामले में दर्ज हो सकता है केस

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के धूर विरोधी व बाढ़ के बाहुबली विवेका पहलवान पर भी जल्द ही गाज गिर सकती है। घर के अंदर एके-47 लहराने के मामले में पुलिस जल्द ही विवेका पहलवान से पूछताछ करेगी। 

पटना रेंज के आईजी ने कहा है कि विवेका पहलवान के घर के जिस कमरे में एके-47 लहराते कर्मवीर, विक्की और चंदन का वीडियो वायरल हुआ था वह विवेका पहलवान का है या नहीं। इसकी जांच की जा रही है। उसके बाद इस मामले में विवेका से पूछताछ की जायेगी। 

बता दें अनंत सिंह के जेल जाने के बाद उनके धूर विरोधी विवेका के दो करीबियों चंदन और विक्की ने उनके घर के बेड रूम में दो एके-47 के साथ वीडियो बनाया था। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फुलेलपुर गांव निवासी चंदन व विक्की के साथ ही विवेका के भतीजे कर्मवीर भी बाढ़ थाना में पुलिस ने केस दर्ज किया था। 

विवेका ने यह बात कबूल की थी कि वीडियो उनके घर में बना था पर कहा था कि यह प्लास्टिक का है। वहीं पुलिस ने जब चंदन और विक्की को सोमवार की रात को मोकामा स्टेशन के पास गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि दोनों एके-47 ओरिजनल है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News