बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दुश्मन विवेका पहलवान के करीबी का AK-47 लहराते वीडियो वायरल

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दुश्मन विवेका पहलवान के करीबी का AK-47 लहराते वीडियो वायरल

PATNA:  आजकल सोशल मीडिया में AK-47 लिए एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के कट्टर दुश्मन विवेका पहलवान के घर का यह वीडियो है। वीडियो में एक युवक दो-दो एकके 47 लिए दिख रहा है। जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह विवेका पहलवान का भतीजा कर्मवीर है। हालांकि न्यूजर4NATION  इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बता दें कि अनंत सिंह ने इससे पहले आरोप लगाया था कि उसके घर से बरामद AK-47 उसका नहीं है। उसके घर पर उसके विरोधी विवेका पहलवान ने AK-47 रखवा दिया है। पुलिस जानबूझकर  फंसा रही है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भी पिछले दिनों पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि उसके घर से बरामद AK-47 विवेका पहलवान है। पुलिस ने अनंत सिंह को फंसाने के लिए उसके घर में AK-47 रखवा दिया है। ऐसे में विवेका पहलवान के घर पर AK-47 लहराये जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अनंत सिंह का आरोप सही है? क्या पुलिस जानबूझकर अनंत सिंह को फंसा रही है।

गौरतलब है कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह के गांव नदवां से  पिछले दिनों पटना पुलिस ने एक AK-47 और हैंड ग्रिनेड बरामद किया था। इसको लेकर अनंत सिंह के खिलाफ यूएपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसको लेकर अनंत सिंह काफी समय तक फरार थे। दिल्ली के साकेत कोर्ट में अनंत सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया था। पटना पुलिस अनंत सिंह को रिमांड पर लेकर पटना लाई थी। अभी अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद हैं।



Suggested News