बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

AK-47 को प्लास्टिक का खिलौना बताकर फंस गए अनन्त के जानी दुश्मन,जांच के लपेटे में आ गए पहलवान जी

AK-47 को प्लास्टिक का खिलौना बताकर फंस गए अनन्त के जानी दुश्मन,जांच के लपेटे में आ गए पहलवान जी

PATNA : अनंत सिंह के धुर विरोधी विवेका पहलवान AK-47 को खिलौना बताकर फंस गए है। उनके दोनों शागिर्द विक्की और चंदन ने एक के 47 की बात को कबूल कर ली है। पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने स्वीकार कर लिया है कि जो AK-47 दिख रहा है वह खिलौना नहीं बल्कि असली है। हालांकि AK-47 कहां से लाया गया था यह अब तक उन लोगों ने नहीं बताया है।

बता दें कि 29 अगस्त को तीन युवकों का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें 2 युवक अपने दोनों हाथों में एके-47 लहरा रहे थे, पता चला कि वह वीडियो विवेका पहलवान के घर में बनाया गया था और वायरल हो गया था।

वहीं विवेका पहलवान ने तब स्वीकार किया था कि वीडियो तो उनके घर में ही बना है लेकिन जो AK-47 दिख रहा है असली नहीं बल्कि प्लास्टिक का है। उन्होंने विक्की और चंदन को अपना रिश्तेदार बताया था।

वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस की भारी किरकिरी हुई थी। उसके बाद बाढ़ थानाध्यक्ष ने 30 अगस्त को खुद के बयान पर बाढ़ थाने में केस दर्ज किया था, जिसमें विवेका पहलवान के भतीजा कर्मवीर सिंह विक्की और चंदन को नामजद किया गया था।

मंगलवार को बाढ़ पुलिस ने आरोपी विक्की और चंदन को मोकामा स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ट्रेन से कोलकाता भागने की फिराक में थे। इसी बीच दोनों शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि हाथ में जो AK-47 दिख रहा है वह नकली नहीं बल्कि असली है।

अब इन दोनों के बयान के बाद विवेका पहलवान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब इस जांच की जद में पहलवान जी के आने की पूरी संभावना बन गई है। क्योंकि उन्होंने वीडियो में तो स्वीकार किया था वह मेरा ही घर है। लेकिन AK-47 असली नहीं बल्कि प्लास्टिक वाला है। अब  पुलिस कभी भी उनसे पूछताछ कर सकती है।

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News