बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में आज फिर आसमान से बरसी मौत, अबतक वज्रपात से 12 लोगो की गई जान

बिहार में आज फिर आसमान से बरसी मौत, अबतक वज्रपात से 12 लोगो की गई जान

Patna : बारिश के साथ वज्रपात का कहर इस बार बिहार पर ज्यादा बरप रहा है। पिछले कई दिनों से बिहार में वज्रपात से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। आज एकबार फिर प्रदेश में आसमान से मौत बरसी है। जिसमें अबतक 12 लोगों की मौत हो गई है। 

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिहार के अलग-अलग 5 जिलों में 12 लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई है। 


जिसमें सबसे ज्यादा बेगूसराय जिले में 7 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही भागलपुर, मुंगेर, कैमूर, जमुई और गया जिले में 1-1 लोगों की जान गई है। 

गौरतलब है कि बीते माह 26 जून को ठनका से सबसे अधिक 96 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद से प्रदेश में वज्रपात से मौत का सिलसिला जारी है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रदेश में 4 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में लोगों को सचेत रहने और बारिश के दौरान खेतों और पेड़ों के नीचे नहीं रहने को कहा गया है।  

Suggested News