बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोटरी क्लब ऑफ़ तथागत के सदस्यों ने रैली निकालकर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान. सभी से की अपना वोट देने की अपील

रोटरी क्लब ऑफ़ तथागत के सदस्यों ने  रैली निकालकर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान. सभी से की अपना वोट देने की अपील

NALANDA : 1 जून 2024 को नालंदा जिले में मतदान किया जाएगा। कहते हैं जनता की शक्ति का प्रदर्शन इसी दिन होता है। जनता अपने मतों का प्रयोग कर एक सुयोग्य नेता का चयन करती है और वो ही देश के विकास में अग्रसर होते हैं। हमारी इसी सोच के मद्देनजर रोटरी क्लब ऑफ़ तथागत के सदस्यों के द्वारा बिहारशरीफ के विभिन्न  इलाकों में रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया | 

क़रीब 250 लोगों के साथ शहर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसकी पहली कड़ी में 24 मई दिन शुक्रवार को खंदक पर स्थित रोटेरियन विनोद गुप्ता के आवास से प्रारंभ होकर पुलपर, अम्बेर, नई सराय होते हुए रो0 डॉ अरबिंद कुमार सिन्हा के क्लीनिक में समाप्त हुआ।

 रोटरी सदस्यगण उजले रंग के टीशर्ट में अपने अनुशासन को प्रदर्शित करते हुए चल रहे थे। हाथ मे तख़्ती जिसपर वोट देने के लिए स्लोगन लिखे थे। इस आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ तथागत के सभी सदस्य, मॉर्निंग वॉक टीम, ब्रह्मकुमारी बहने, सहेली सेन्टर की बहने, बुद्धा ट्रेनिंग सेंटर के बच्चे, रोट्रेक्टर्स, इंटरैक्टर्स, हेल्थ क्लब के सदस्य सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिन्हें देश के लोकतंत्र में पहली बार भाग लेने का मौका मिलेगा वो भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। 

पूरे जिले को यह एक संदेश है कि अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें। मतदान अपने अधिकारों को सुनिश्चित एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने का अच्छा मौका होता है। यूं तो मतदान एक दिन का प्रयास है पर इसके परिणाम हमारे साथ वर्षों तक रहते हैं। तो आइए वोट करें और अपने भविष्य को सुनिश्चित करें।

REPORT - PRANAY RAJ

Editor's Picks