बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के 72 सीटों पर वोटिंग जारी, बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने डाला अपना वोट

देश के 72 सीटों पर वोटिंग जारी, बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने डाला अपना वोट

BEGUSARAI :  लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर वोटिंग जारी है। बिहार की 5, महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है।

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार की बेगूसराय सीट से चुनाव मैदान में उतरे ने अपना वोट डाल दिया है। वे सुबह ठीक 7.10 मिनट पर अपने मतदान का प्रयोग किया। 

मतदान करने को निकले गिरिराज मतदान सबसे पहले मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद वे बूथ पहुंचे जहां उन्होंने अपना वोट डाला। मतदान कर बाहर निकले गिरिराज अपने जीत के प्रति पूरीत तरह से आश्वस्त नजर आए।

बता दें बीजेपी के फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इसबार नवादा की जगह बिहार की बेगूसराय सीट से चुनाव मैदान में उतरे है। इस बार उनका मुकाबला सीपीआई कन्‍हैया कुमार और राजद के तनवीर हसन है। माना जा रहा है कि बेगूसराय में इसबार त्रिकोणिय मुकाबला है। 

Suggested News