बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग कल, सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग कल, सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

पटना. कल बिहार की दो विधानसभा सीट गोपलगंज और मोकामा पर मतदान होना है। इसको लेकर बिहार मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवासन ने कहा कि उपचुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक बूथ पर सीआरपीएफ तैनात रहेगा। कई पेट्रोलिंग टीम, सेक्टर टीम जोनल टीम भी बनाई गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। देर शाम मतदान को लेकर लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है।

एचआर श्रीनिवास ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 619 मतदान केंद्र हैं, जिसमें गोपालगंज में 330 मतदान केंद्र और मोकामा में 289 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्र सीआरपीएफ से लैस है। इसके अलावा पेट्रोलिंग पार्टी की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि 'चुनाव में प्रत्याशियों के बीच हीट जनरेट होना स्वाभाविक है, लेकिन मतदान केंद्र और उसके आसपास कोई ऐसी गतिविधि नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया है।

गोपालगंज विधानसभा सीट पर कुल नौ प्रत्याशी मैदान में है, जिसमें 7 पुरुष और 2 महिला हैं। कुल सामान्य मतदाता की संख्या 331021 हैं, जिसमें 167811 पुरुष और 163199 महिला मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर मतदाता की संख्या 11 है। सर्विस वोटर की संख्या 448 है, जिसमें पुरुष 413 और महिला सर्विस वोटर 35 हैं। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 331469 है। 193 जगहों पर 330 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं।

वहीं मोकामा विधानसभा सीट पर कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 4 पुरुष उम्मीदवार और 2 महिला उम्मीदवार हैं। यहां सामान्य मतदाता की संख्या 279852 है, जिसमें पुरुष वोटर 147835 और महिला वोटर 132014 है और ट्रांसजेंडर वोटर तीन है। सर्विस वोटर की बात करें तो यहां सर्विस वोटर की संख्या 1399 है, जिसमें पुरुष सर्विस वोटर 1291 और महिला 108 हैं। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 281251 है।

Suggested News