बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग शुरू, गांव की सरकार चुनने उमड़े मतदाता

झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग शुरू, गांव की सरकार चुनने उमड़े मतदाता

रांची. झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार सुबह शुरू हुआ। राज्य के 19 जिलों की 70 ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। तीसरे चरण में 8,704 पदों के लिए 27 हजार 343 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीसरे चरण में 1,047 पंचायतों में चुनाव के लिए नामांकन किए गए। इनमें से एक महिला मुखिया प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुई। तो वहीं, तीन पंचायतों में एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इस तरह कुल 1,043 पंचायतों में चुनाव हो रहा है। जिसमें 6,423 प्रत्याशी मुखिया पद  के चुनावी मैदान में हैं।

इस चरण में वोटिंग के लिए 12 हजार 912 बूथ बनाए गए हैं। सामान्य बूथों की संख्या 2,087 है, जबकि संवेदनशील बूथों की संख्या 6,021 है। इसके साथ ही 3,804 बूथ अति संवेदनशील की कैटेगरी में रखे गए हैं। इस चरण में कुल 46 लाख 94 हजार 74 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिसमें 24 लाख 7 हजार 324 पुरुष, 22 लाख 86 हजार 740 महिला और 10 वोटर्स थर्ड जेंडर हैं।

तीसरे फेज में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 12 हजार 911 पदों पर चुनाव होना था। इनमें से 5,826 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशियों को चुन लिया गया। जबकि 715 पद ऐसे हैं, जिन पर एक भी उम्मीदवार नहीं है। ऐसे में 6,370 पद पर वोटिंग चल रही है। कुल 15 हजार 583 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं। इसके साथ ही पंचायत समिति सदस्य के लिए 1290 पद पर चुनाव होना था। इनमें से 122 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। तीन पदों पर एक भी प्रत्याशी नहीं मिलने से 1,165 पदों पर मतदान चल रहा है। कुल 4,556 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, 128 जिला परिषद सदस्य के पदों पर चुनाव होना था। एक प्रत्याशी निर्विरोध और एक पद खाली होने से 126 पदों पर ही वोटिंग हो रही है। 781 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Suggested News