बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया के दो प्रखंडों में आज पंचायत चुनाव के लिए हो रही है वोटिंग, सुबह से ही उत्साह के साथ वोटरों की लगने लगी है कतार

गया के दो प्रखंडों में आज पंचायत चुनाव के लिए हो रही है वोटिंग, सुबह से ही उत्साह के साथ वोटरों की लगने लगी है कतार

GAYA :   गया जिले में पहले चरण में बेलागंज और खिरजरसराय प्रखंड में मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से ही लोग मतदान करने के लिए पहुंचने लगे हैं। दोनों प्रखंडों में सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोकतंत्र के इस पवित्र पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। कई बुथों पर सुबह से लोगों की लंबी कतार नजर आने लगी है। 

जिले में बनाए गए 478 मतदान केंद्र

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलापदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि इन दो प्रखंडों में बेलागंज में 275 और खिजरसराय में 203 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रखंड वार सुपर जोन में बांटते हुए प्रत्येक जोन में एडीएम स्तर एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। बेलागंज में पांच जोन और खिजरसराय में तीन जोन गठित करते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू किया गया है। दोनों प्रखंडों से कुल 3,217 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

पहले चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही काफी संख्या में महिलाएं सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंच गई है। मतदाताओं ने बताया कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए मत का प्रयोग कर रहे हैं। वही उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र में साफ-सुथरे एवं विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले प्रतिनिधि चाहते हैं जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। 

Suggested News