बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

GAYA NEWS : वजीरगंज प्रखंड कार्यालय बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, बदमाशों ने कई दुकानों में की चोरी

GAYA NEWS : वजीरगंज प्रखंड कार्यालय बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, बदमाशों ने कई दुकानों में की चोरी

GAYA : जिले के वजीरगंज प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का जर्जर आवास असामाजिक तत्वों का अड्डा बन कर रह गया है। रविवार की रात प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्य सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियों में चलने वाले टाट लगे होटलों को तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा गैस चूल्हा एवं गैस टंकी तथा अंडे के कार्टून को गायब कर दिया गया। अहले सुबह होटल मालिक आसपास अपने सामानों की खोजबीन करने लगे। तभी प्रखंड कार्यालय के जर्जर आवास के एक कमरे से टंकी एवं चूल्हा मिला। 

विदित हो कि प्रखंड कार्यालय के चारों तरफ चहारदीवारी नहीं होने के कारण रात के अंधेरे में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा देर रात तक शराब और शबाब के साथ रंगरलिया मनाते कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा देखा गया था। कई बार पुलिस दबिश देख असामाजिक तत्वों की टोली के आगमन पर अंकुश लगा था। रविवार की रात एक बार फिर से असामाजिक तत्वों की टोली के आगमन की आहट से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। 

विदित हो कि गत वर्ष बाल विकास परियोजना कार्यालय के एक कमरे में अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगा दिया गया था। जिससे कमरे में रखे तमाम सरकारी दस्तावेज लगभग जलकर राख हो गए। पुलिस द्वारा जांच के क्रम में एक हथियार भी दरवाजे पर पड़ा मिला था। आए दिन ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग प्रखंड के प्रबुद्ध नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से की है। इस मामले पर वजीरगंज थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि जल्द ही ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News