बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली में फंसे बिहारियों की मदद को आगे आई वंचित समाज पार्टी,लोगों की लगातार कर रही सहायता

दिल्ली में फंसे बिहारियों की मदद को आगे आई वंचित समाज पार्टी,लोगों की लगातार कर रही सहायता

DESK: कोरोना वायरस संक्रमण रोकने को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है।इस वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। लॉकडाउन 02 आज से शुरू हो गई है। ऐसे में परदेस में फंसे बिहारी मजदूरों की सेवा में वंचित समाज पार्टी भी जीन-जान से लगी है।

पार्टी के नेता दिल्ली से लेकर अन्य शहरों में फंसे बिहारियों की मदद में जुटे हैं। वंचित समाज पार्टी के अध्यक्ष डॉ. रतन मंडल और  चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ललित मोहन सिंह की अगुआई में पार्टी ने दिल्ली में मोरी गेट, मोती बाग , मलकागंज दिल्ली में सामानों का वितरण किया है।पार्टी ने बिहार से मजदूरों के बीच खाद्धान एवं अन्य सामान बांटे हैं।

कोरोना संकट टालने को लेकर सरकार ने लॉकडाउन  लागू किया है।लेकिन इस वजह से गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बिहार के बड़ी संख्या में गरीब-मजदूर अब भी दूसरे राज्यों में फंसे हैं।उन सब के सामने रोजी-रोटी का संकट मंड़रा रहा है।हालांकि बिहार में नेता से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता तक अपने स्तर से गरीबों की मदद में जुटे हैं।

वंचित समाज पार्टी भी कर रही मदद

इसके अलावे वंचित समाज पार्टी ने दिल्ली और मुंबई में फंसे बिहारियों की मदद की है।पार्टी नेताओं ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता लॉकडाउन में असहाय लोगों की मदद में जुटे हैं।

Suggested News