बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहन को शादी में गिफ्ट करना चाहता था फोर व्हीलर, करने लगा ऐसा धंधा

बहन को शादी में गिफ्ट करना चाहता था फोर व्हीलर, करने लगा ऐसा धंधा

NEWS4NATION DESK : दिल्ली पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 23 किलो गांजा बराममद किया गया है। पूछताछ में युवक ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस हैरान रह गई। 


WANT-TO-GIFT-A-SISTER-TO-THE-WEDDING-FOUR-WHEELER-IT-WAS-A-BUSINESS3.jpg

दरअसल गिरफ्तार युवक अपनी बहन को शादी में फोर व्हीलर गिफ्ट करना चाहता था। फोर व्हीलर के पैसे के इंतजाम के लिए वह बिहार के रहने वाले एक युवक से गांजा खरीदकर उसे दिल्ली में सप्लाइ करने लगा। डीसीपी सेजू पी कुरुविला ने बताया कि स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर सुखबीर मलिक की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बापरौला गांव निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद वकील के रूप में हुई। 

WANT-TO-GIFT-A-SISTER-TO-THE-WEDDING-FOUR-WHEELER-IT-WAS-A-BUSINESS4.jpg

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन की शादी नवंबर महीने में होनी है। वह अपनी बहन को शादी में एक बलेरो जीप गिफ्ट करना चाहता था। रेहड़ी पर चाउमीन बेचकर इतनी आमदनी नहीं हो रही थी। इसलिए उसने गांजा की तस्करी से जुड़े  बिहार के रोशन नामक युवक से संपर्क किया और उससे गांजा खरीदकर दिल्ली में सप्लाई करने लगा। पुलिस इस धंधे से जुड़े रोशन के अलावा अन्य लोगों की तलाश कर रही है। 

Suggested News