बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हत्या समेत कई आपराधिक कांडों मे वांछित डेढ़ वर्षो से फरार इनामी अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

हत्या समेत कई आपराधिक कांडों मे वांछित डेढ़ वर्षो से फरार इनामी अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

NAUGACHHIA : - पुलिस जिला नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज को गुप्त सूचना मिली कि खरीक के नदी थाना क्षेत्र के नयाटोला भवनपुरा निवासी डेढ़ वर्ष से फरार कई कांडों में वांछित कुख्यात इनामी अपराधी मौसम यादव किसी आपराधिक कांड को अंजाम देने के तलाश में अपने घर के आसपास हथियार से लैस होकर बेझिझक घूम रहा है। जिस पर तत्काल टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी किया गया। इस गिरफ्तारी को लेकर के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि सूचना  के आधार पर खरीक और नदी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम छापेमारी करते हुए विषपुरिया गांव पहुंची। जहाँ पूर्व से मौजूद कुख्यात मौसम यादव पुलिस वाहन को देखते भागने का प्रयास करने लगा। वही थानाध्यक्ष ने सशस्त्र बलों के सहयोग से घेराबंदी कर मौसम यादव को खदेड़कर पकड़ लिया। वही तलाशी के क्रम में उसके पास से एक पिस्टल मैगजीन समेत और छह जिंदा गोली बरामद हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

 उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी मौसम यादव पर खरीक थाने में 7, नदी थाने मे 6 और कटिहार कुर्सेला थाना में एक आपराधिक कांड दर्ज है। जिसमे नदी थाने में दो हत्या का मामला दर्ज है। विगत 1 जनवरी को भवनपुरा निवासी नीरज सिंह की गोली मारकर हत्या और इसी वर्ष मकर संक्रांति के दिन बिहपुर के झंडापुर निवासी किसान रवीश कुमर की गोली मारकर हत्या करने में मौसम नामजद अभियुक्त है। इसपर हत्या, अपहरण, लूट, छिनतई, पुलिस पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट के कुल 14 आपराधिक मामलो में से दो हत्या समेत 4 कांड में डेढ़ वर्षो से फरार चल रहा था। मौसम 9 कांडों में बेल पर था।

 इसपर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि इसके ऊपर एक हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। मौसम यादव की गिरफ्तारी नवगछिया पुलिस की एक बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है। एसपी ने कहा छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को इनाम की राशी समेत प्रोत्साहन राशी से सम्मानित किया जाएगा। एसपी ने खरीक थाने के दारोगा सूबेदार पासवान के द्वारा कार्यो में  लगन, तत्परता और साहस के साथ कार्य करने के लिए प्रशंसा किया। 

इस मौके पर एसपी शुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, सूबेदार पासवान, अरविंद कुमार मौजूद थे। गिरफ्तार अपराधकर्मी पर खरीक थाने में कांड दर्ज कर बुधवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। इस छापेमारी टीम में खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एएसआई सूबेदार पासवान, एएसआई राहुल कुमार, एएसआई अरविंद कुमार समेत डीआईयू की टीम शामिल थे।


Suggested News