बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में तीन फुट का शख्स बना वार्ड पार्षद, समर्थकों में दौड़ी ख़ुशी की लहर

सिवान में तीन फुट का शख्स बना वार्ड पार्षद, समर्थकों में दौड़ी ख़ुशी की लहर

SIWAN : बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। कई जगहों पर चुनाव होना बाकी है। जबकि कई जगहों पर उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है। इसी कड़ी में सिवान  में भी चौथे चरण में हुए चुनाव में अलग अलग क्षेत्रों से अलग अलग पद पर कई प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं। लेकिन एक जीता हुआ प्रत्याशी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वजह यह है की इस प्रत्याशी ने अपने विपक्षियों को धुल चटा दी है। 

चुनाव में जीत और हार होती है। लेकिन इस विजयी प्रत्याशी की लम्बाई महज तीन फुट है। जिससे उसका जीत चर्चा का विषय बन गया है। बताते चलें की मैरवा प्रखंड के इंग्लिश पंचायत के वार्ड नंबर 12 से वार्ड सदस्य के पद पर जीत दर्ज कर चुके अनिल कुमार पासी का कद भले ही छोटा हो। लेकिन उनका जज्बा आसमान को छूता है।अनिल कुमार पासी ने चुनावी मैदान में उतर कर शारीरिक चुनौतियों को पार कर जीत दर्ज की है। 

पंचायत चुनाव में खड़े होने वाले सबसे छोटे कद के प्रत्याशी का कीर्तिमान भी अपने नाम किया है। समर्थकों ने जीत के बाद खुशी में झूमते हुए अनिल कुमार पासी को कंधो पर उठा लिया। वहीं जीत के बाद अनिल पासी ने कहा कि उनका कद बेशक छोटा है, लेकिन वो काम बड़े करते हैं। अपने इलाके का विकास बेहतर ढंग से करूंगा। 

सीवान से विजय कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News