बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में शपथ लेने आये वार्ड सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे, ये है आरोप

नवादा में शपथ लेने आये वार्ड सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे, ये है आरोप

नवादा. जिले के पकरीबरावां प्रखंड परिसर स्थित ई- किसान भवन में शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे लिलो गांव के वार्ड सदस्य गुड्डू सिंह को गांजा की खेती करने के आरोप में पकरीबरावां पुलिस ने शपथ ग्रहण के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि बुधवार को कबला पंचायत के सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण होना है।

पुलिस आरोपी वार्ड सदस्य की गिरफ्तारी के लिए समय से पूर्व प्रखंड परिसर पहुंच गई थी। इस बीच जैसे ही वार्ड सदस्य गुड्डू प्रखंड परिसर स्थित ई- किसान भवन पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गांजा की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार

बता दें कि एक सप्ताह पूर्व लिलो गांव में वार्ड सदस्य गुड्डू सिंह के खेत से पुलिस ने बड़ी संख्या में गांजा के पेड़ों को बरामद किया था। इसके बाद उसपर एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी वार्ड सदस्य तब से फरार चल रहा था। बुधवार को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Suggested News