बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाजायज संबंध बनाने से मना करने पर चौकीदार ने महिला को बेरहमी से पीटा, स्थानीय लोगों में आक्रोश

नाजायज संबंध बनाने से मना करने पर चौकीदार ने महिला को बेरहमी से पीटा, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Vaishali : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक चौकीदार ने अपने बेटे के साथ मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई की। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के महनार थाना क्षेत्र के बघनोचा गांव में एक चौकीदार और उसके बेटे द्वारा एक महिला के साथ नाजायज संबंध बनाने की कोशिश की गई। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो बाप-बेटे ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

बताया जा रहा है कि दोनों ने महिला की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वह मौके पर बेहोश हो गई। आनन-फानन में लोग उसे लेकर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। 

घायल महिला के पति उमेश पासवान ने बताया कि महनार थाने में तैनात चौकीदार जगत पासवान के पुत्र धर्मेंद्र पासवान का कुछ महिला के साथ नाजायज संबंध है और वह उसकी पत्नी पर गलत काम करने का दबाब बनाता है। जब उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया और ये बात आसपास के लोगो को बताई तो चौकीदार जगत पासवान, उसका पुत्र धर्मेंद्र पासवान एवं अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट किया।

वही पीड़ित महिला का आरोप है कि पहले भी उसके साथ मारपीट किया गया है जिसको लेकर महनार थाना को आवेदन दिया गया है, लेकिन अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की गई।  इधर घटना की सूचना मिलते ही महिला संगठन महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और आरोपी चौकीदार एवं उसके पुत्र पर उचित कार्यवाई करने की मांग की तथा कार्रवाई नहीं किये जाने पर पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट

Suggested News