बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, भागलपुर के दामाद डिप्टी सीएम ने की घोषणा

15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, भागलपुर के दामाद डिप्टी सीएम ने की घोषणा

BHAGALPUR : 61 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट जल्द से जल्द 15 अगस्त 2021 तक तैयार हो जाएगा और जो भी सरकार के अन्तर्गत योजनाएं हैं व सभी योजनाओं को जल्द पूरा किया जाएगा।  उक्त घोषणा बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने की है। वह सुल्तानगंज में नए बने सरकार भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने ढाई करोड़ की लागत से बने नए भवन का बांका सांसद गिरधारी यादव, भागलपुर सांसद अजय मंडल के साथ संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। साथ ही कोविड सेंटर, एम्बुलेंस का भी उदघाटन उपमुख्यमंत्री, बांका सासंद, विधायक, सभापति नीलम देवी ने संयुक्त रुप से किया।

विधायक ने सौंपी अपनी मांगे 

इस दौरान स्थानीय विधायक ने नगर परिषद क्षेत्र सहित प्रखंड मे जलजमाव ,श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला, सुलतानगंज को अनुमंडल सहित अन्य मुख्य मांग को रखते हुए अतिआवश्यक बताए। बांका सासंद गिरधारी यादव ने भी विधायक के मांग को सराहनीय कहते हुए पूरा करने कि मांग उपमुख्यमंत्री से की। वहीं उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने सम्बोधित करते कहा कि सभी मांग जायज हैं, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।  2 करोड़ 49लाख 99 हजार 333 कि लागत से नये सरकार भवन का उदघाटन करने पहुंचे बिहार ने नगर विकास मंत्री ने इस दौरान 50 फुटकर दुकानदारों को 10-10 हजार सहायता राशी रोजगार करने के लिए प्रदान। साथ ही 500 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का भी लाभ दिया गया। इस दौरान उन्होंने जलजमाव की समस्या से निबटने के लिए 61 करोड़ की राशि से बन रहे वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को आगामी 15 अगस्त तक पूरा होने की बात कही। इसके अलावा जिले में चल रहे दूसरे योजनाओं को भी जल्द पूरा कर लिया। 

इससे पहले 2 करोड़ 49लाख 99 हजार 333 रुपए की लागत से तैयार नए सरकार भवन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान नगर सरकार भवन का उदघाटन उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद,बांका सासंद गिरधारी यादव,विधायक प्रो.ललित नारायण मंडल,एमएलसी एन.के.यादव,सभापति निलम देवी,उप सभापति उषा देवी,भागलपुर सासंद अजय मंडल,सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से फिता काट कर उदघाटन किए। साथ ही कोविड सेंटल,एम्बुलेंस का भी उदघाटन उपमुख्यमंत्री, बांका सासंद, विधायक, सभापति नीलम देवी ने संयुक्त रुप से किया। एनडीए कार्यकर्ता जदयु प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार, महिला अध्यक्ष प्रेम प्रभा सिन्हा, महिला उपाध्यक्ष शोभा कुमारी, पुर्व नगर अध्यक्ष प्रो.संजय मंडल,बांका सासंद प्रतिनिधि पवन केसान,मुंगेर संगठन.प्रभारी,संजीव कुमार,जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सेवा दल जिला सचिव विकास कुमार विघार्थी, रमण झा,अरुण चौधरी, संजय चौधरी, चंदन कुमार, नवीन कुमार बन्नी,मनोज यादव,रामानंद पासवान, रमायण शरण गुप्ता, निरंजन चौधरी,सौरभ कुमार,मणिष कुमार सहित कई  वार्ड पार्षद सहित एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे


Suggested News