बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'हमके मरदे चाहिले भूमिहार राजा जी' गाने पर पिस्टल लहराना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

 'हमके मरदे चाहिले भूमिहार राजा जी' गाने पर पिस्टल लहराना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

GAYA : गया जिले के कोंच प्रखंड के टनकुप्पा में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में पिस्टल के साथ युवक का वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 'हमके मरदे चाहिले भूमिहार राजा जी' भोजपुरी गीत पर नर्तकियों द्वारा किये गये प्रस्तुति एक युवक को भारी पड़ गया। 


इस गाने जैसे ही नर्तकियों द्वारा शुरू किया गया। एक युवक हाथ में पिस्टल लहराते हुए मंच पर नर्तकियों के साथ नाचने लगा। हम आपको बता दे कि य़ह वायरल वीडियो गया जिले के कोंच प्रखंड के  ग्राम पंचायत मंझियावां के ग्राम टनकुप्पा में छठ पूजा के अवसर पर 8 नर्तकियों के साथ ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया जा रहा था। 

इसी बीच दर्शकों द्वारा एक फरमाइश का गाना ' हमे मरदे चाहिले भूमिहार राजा जी' गाने के लिए कहा गया। जिसपर नर्तकियों द्वारा उक्त गान की प्रस्तुति जैसे ही किया गया। वैसे ही शराब के नशे में धूत एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लहराते हुए मंच पर चढ गया और नर्तकियों के साथ नाचने लगा। हालाँकि भीड़ से ही कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी और वीडियो बना लिया। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस उक्त मामले में फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर पर लदे सामियाना व अन्य सामग्री भी बरामद कर थाने ले आयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि उक्त मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को लाया गया है। जिसका वेरिफिकेशन चल रहा है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News