बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 5 गिरफ्तार

भोजपुर में हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 5 गिरफ्तार

ARA : भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में भारी मात्रा में हथियार के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन तस्करों का दूसरे राज्य के अपराधियों के साथ भी संबंध है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 


एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि आरा जिले के नवादा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों का कारोबार किया जा रहा है। रविवार को रमना मैदान में हथियार की एक बहुत बड़ी डील होने वाली है। इस सूचना के बाद एसपी अभियान नितिन कुमार और डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके पर देखते ही अपराधी भागने लगे, जिनका पुलिस ने पीछा किया और खदेड़ कर पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। 

अवकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पांच में दो अभिजीत और आकाश सगे भाई है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वो लोग दीपक नामक व्यक्ति  के सहयोग से शहर में हथियार मंगाते थे और विकास के सहयोग से अपराधियों को बेचते थे। वहीं दोनो ने बताया कि उनके घर पर भी हथियार रखे हुए हैं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद दोनों के घर छापेमारी की गई। जहां से 30.06 बोर का एक रायफल, 9 एमएम के दो पिस्टल, 7.65 एमएम के दो पिस्टल, एक देशी कट्टा और दस पिस्टल के मैगजीन सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। एसपी ने कहा कि दीपक और विकास की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

Suggested News