बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाथों में हथकड़ी पहनकर उप प्रमुख की शपथ लेने पहुंचा राजद नेता, तस्वीरें हो रही वायरल

हाथों में हथकड़ी पहनकर उप प्रमुख की शपथ लेने पहुंचा राजद नेता, तस्वीरें हो रही वायरल

SIWAN : बिहार में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद सभी जिलों में नए जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जा रही है। इसी कड़ी में सिवान जिले के दरौली प्रखंड कार्यालय से कुछ तस्वीरें सामने आई है। जहां हाथों में हथकड़ी पहनकर एक व्यक्ति सदर SDO के कार्यालय में जाता हुआ दिख रहा है। बताया गया हथकड़ी  पहना हुए व्यक्ति प्रखंड के उप मुखिया के पद पर निर्वाचित हुआ है और कार्यालय में शपथ लेने के लिए पहुंचा था। उक्त उप प्रमुख की पहचान  राजद नेता व दरौली के निवर्तमान उप प्रमुख उमेश यादव के रूप में की गई। कार्यालय में नवनिर्वाचित BDC सदस्यों के साथ शपथ लेने और प्रमुख-उप प्रमुख के चुनाव में भाग लेने के लिए पहुंचा था।

फरार होने के बाद भी चुनाव लड़ा और जीत भी गया

बताया गया कि सीवान के दरौली के डरेली मठिया पंचायत के पूर्व मुखिया दयानंद यादव को बीते 20 मार्च की शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिनमें उप मुखिया उमेश यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उसके बाद से ही पिछले 10 माह से उमेश यादव फरार चल रहा था। अपने फरारी के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में BDC का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज किया। यहां तक कि नामांकन और जीत का सर्टिफिकेट लेते समय भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। बताते है कि नवनिर्वाचित उप प्रमुख उमेश यादव चुनाव में जीत की गोटी सेट करने के लिए अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों को लेकर यूपी के गाजीपुर में गया हुआ था और वहीं एक होटल में अपने साथी समर्थकों के साथ मटरगश्ती कर रहा था। गुप्त सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस ने उमेश यादव को वहीं गिरफ्तार कर लिया और इसकी सूचना बिहार पुलिस को दी। गिरफ्तार उमेश यादव पूर्व मंत्री स्व. शिवशंकर यादव का भतीजा बताया जा रहा है। दो दिन पहले ही उमेश यादव को यूपी के गाजीपुर के एक होटल से गिरफ्तार कर सिवान लाया गया था।

लगातार दूसरी बार बना उप प्रमुख
शुक्रवार को राजद नेता और दरौली के निवर्तमान उप प्रमुख व नवनिर्वाचित BDC सदस्य उमेश यादव दरौली प्रखंड के शपथ ग्रहण एवं प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव में भाग लेने जेल से पुलिस कस्टडी में हाथों में हथकड़ी पहने सदर अनुमंडल कार्यालय में पहुंचे जा। जहां सबसे पहले शपथ ग्रहण करने के बाद प्रमुख का चुनाव हुआ।जिसमें शांति देवी ने जीत हासिल किया। इसके बाद उप प्रमुख का चुनाव शुरु हुआ।जिसमें उमेश यादव और सौरभ सिंह ने नामांकन किया।



Suggested News