बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

WEATHER ALERT: आपदा प्रबंधन विभाग का 7 जिलों के लिए अलर्ट, भारी वज्रपात सहित बारिश को लेकर जारी की चेतावनी

WEATHER ALERT: आपदा प्रबंधन विभाग का 7 जिलों के लिए अलर्ट, भारी वज्रपात सहित बारिश को लेकर जारी की चेतावनी

PATNA: 4 महीने बाद एक और तूफान बंगाल की खाड़ी में दस्तक देने वाला है, जिसका नाम गुलाब रखा गया है। वैसे तो इस चक्रवात का असर बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय इलाकों में होगा। हालांकि IMD के मुताबिक बिहार-झारखंड में भी इसका आंशिक असर देखा जाएगा। इसी के आलोक में आपदा प्रबंधन विभाग ने 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत भारी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। यह अलर्ट सोमवार शाम तक के लिए जारी किया गया है। इसके मद्देनजर लोगों को घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

इन जिलों में बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, सीवान, मुंगेर और बांका जिला शामिल है। बक्सर जिला के बक्सर, इटाढ़ी, राजपूर, चैसा, नावानगर, ब्रहम्पुर, केसठ, चक्की, चैगाई, सिमरी, डुमराव प्रखंड शामिल हैं। इसके अलावा कैमुर जिला के भभुआ, भगवानपुर, चैनपुर, चाँद, रामपुर, दुर्गावती, कुदरा, मोहनिया, रामगढ़,  नुआंव प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रोहतास जिला के सासाराम, चेनारी, करगहर, कोचस, नोखा, डेहरी, अकोढ़ीगोला, नौहट्टा, रोहतास, तिलौथु, बिक्रमगंज, काराकाट, नासरीगंज, दावथ,  सूर्यपुरा, दिनारा प्रखंड में भी अलर्ट है। बात करें भोजपुर जिला के आरा, अगिआंव, बड़हारा, कोईलवर, उदवंतनगर, सन्देष, षहर, गड़हनी, पीरो, चरपोखरी, तरारी, जगदीशपुर, बिहिया, शाहपुर प्रखंड में अलर्ट जारी है।

इन जिलों के अलावा सीवान जिला के लगरी नबीगंज, गोरेयाकोठी, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, महाराजगंज, दरौंधा, बरहरिया, गुठनी, हसनपुरा, हुसैनगंज, आंदर, दारौली, मैरवा, नौतन, रघुनाथपुर, सिसवन, सिवान सदर प्रखंड शामिल हैं। मुंगेर जिला के मुंगेर सदर, जमालपुर, बरियापुर, धरहरा, खड़गपुर, टेटिया बम्बर, तारपुर, असरगंज, संग्रामपुर प्रखंड में अलर्ट है। वहीं बांका जिला के अमरपुर, बांका, बाराहाट, बेलहर, बौंसी, चान्दन, धोरैया, फुल्लीडूमर, कटोरिया, रजौन, शम्भूगंज प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है



Suggested News